अपराध

तमंचे पर डिस्को पड़ा भारी, SSP ने उतरवाई हरियाणा के युवकों की खुमारी

देहरादून: बंदूक दिखाकर राह चलते लोगों को भयभीत करने वाले हरियाणा के युवकों की दून पुलिस ने खुमारी थाने में उतारी। 15.06.25 को हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर डोईवाला थाना क्षेत्र में हरियाणा की दो गाड़ियों द्वारा रैश ड्राइविंग करते हुए अस्लाह दिखाए जाने का एक वीडियो एसएसपी देहरादून को प्राप्त हुआ।

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने रायवाला थाने को उक्त वाहनों व वाहनों में बैठे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रायवाला थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छिद्दरवाला नेपाली फार्म तथा सप्तऋषि बार्डर पर उक्त वाहनो की सघन चैकिंग करते हुए जनपद हरिद्वार सीमा में उक्त दोनो कारो को रोककर उनमें सवार 07 पुरूष व 02 महिलाओ को हिरासत पुलिस लिया गया । वाहनो की तलाशी लेने पर कार सवार व्यक्तियो के कब्जे से 03 डमी बन्दूक डबल बैरल बरामद हुए जिनमें से एक स्माल बैरल तथा दो लॉग बैरल की डमी बन्दूक है।

आरोपी सडक सरेआम पर राह चलते व्यक्तियो के डमी बन्दूक दिखाकर आम जन में भय व्याप्त किया गया जिससे यातायात के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के कारण धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज़ किया गया । साथ ही दोनों वाहनों  के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर उनके निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई ।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1.जय वर्मा निवासी जवाहर कालोनी सैक्टर 22 थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 27 वर्ष
2.राहुल कुमार निवासी सैक्टर 22 जवाहर कालोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 27 वर्ष
3.मोनू पटेल निवासी संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 30 वर्ष
4.नवीन निवासी संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 26 वर्ष
5.अलकेश शर्मा निवासी  जीवननगर कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 21 वर्ष
6.मनीष तिवारी निवासी ग्राम तिवारी बीधा औरंगाबाद बिहार वर्तमान निवासी संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मानेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 27 वर्ष
7.अभय यादव निवासी ग्राम उदाकिशनगंज थाना उदाकिशनगंज जिला मधेपुरा बिहार वर्तमान निवासी संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 21 वर्ष
8.रेनू रानी निवासी जवाहर कालोनी सैक्टर 22 थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 30 वर्ष
9.खुशी शर्मा निवासी जवाहर कालोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 20 वर्ष

*बरामदगी*
1-कार स0 HR87H-2467 स्वीफ्ट कार लाल रंग
2-कार स0 HR87Q-2467 स्वीफ्ट कार  सफेद रंग
3- डमी बन्दूक डबल बैरल 02 लांग बैरल
4- डमी बन्दूक डबल बैरल 01  स्मांल बैरल

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती
2- व0उ0नि0 मनवर सिंह नेगी
3- उ0नि0 आदित्य सैनी
4- है0का0  सुधीर सैनी
5- का0  आनन्द
6-का0  नन्दकिशोर
7-का0 अनुज चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button