देहरादून: राजपुर रोड पर शराबियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शाम ढलते ही युवक मसूरी रोड निकल जाते हैं लौटते समय शराब के नशे में गाड़ी चलाते हैं जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं। इन युवकों को न अपनी जान की चिंता है और ना ही पुलिस का डर। शुक्रवार को पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है जोकि गुरुवार रात को नशे की हालत में वाहन दौड़ा रहे थे। फिल्मी स्टाइल में कार पलटी तो आसपास लोगों ने उन्हें हादसे का कारण पूछा। इस पर युवकों ने लोगों से अभद्रता करते हुए कह दिया कि पैग लगाकर हंगामा नहीं करेंगे क्या?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि DIT कॉलेज मसूरी रोड थाना राजपुर के पास एक वाहन के रोड किनारे खंबे से टकराकर क्षतिग्रस्त होने तथा वाहन में सवार युवकों के नशे में होने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए राजपुर थानाध्यक्ष को तत्काल संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से वाहन तथा उसमें सवार युवकों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई।
इसके उपरांत वाहन में सवार चारों युवकों को वाहन सहित थाना राजपुर लाया गया। पुलिस द्वारा युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई ,व वाहन को सीज़ किया गया।
*युवकों का विवरण*
1-कुलदीप सिंह निवासी मोहित नगर थाना बसंत विहार
2-ऋषभ सिंह थापा निवासी महारानी बाग थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 24वर्ष
3-सागर सिंह निवासी महारानी बाग थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 24 वर्ष
4-जीवांश अरोड़ा निवासी देहराखास थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष।

More Stories
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मंच से दी थी गालियां
106 दारोगाओं के ट्रांसफर, कुछ मैदान कुछ चढ़ेंगे पहाड़
पीएम दौरे से पहले दून से पकड़ा गया पाक एजेंट, आतंकियों को भेज रहा था लोकेशन व फ़ोटो