देहरादून: कांग्रेस आलाकमान की ओर से 26 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष की घोषणा करने के बाद से पार्टी में हलचल मच गई है। तीनों प्रमुख पदों पर घोषणा होने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पार्टी हाईकमान के फैसले से नाराज प्रीतम सिंह के गुट के नेताओं ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं।
पार्टी की ओर से यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष, करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सीएम धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस में अब पूरी तरह से कुमाऊं का दबदबा बन गया है जबकि गढ़वाल को प्रतिनिधत्व नहीं मिला। पार्टी हाईकमान के इस फैसले से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरीश रावत और चकराता सीट से लगातार जीत हासिल करने वाले प्रीतम सिंह का भविष्य भी अधर में लटक गया है।

More Stories
राठ क्षेत्र में मंत्री धन सिंह रावत को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ब्रेकिंग…उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, गणेश गोदियाल से करन माहरा तक को जिम्मेदारी
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: प्रेस क्लब में हेमंत द्विवेदी का इंतजार करते रहे गणेश गोदियाल