अपराध

IPL: चेन्नई व पंजाब के बीच मैच में सट्टा लगाने वाले 06 गिरफ्तार, दुबई से लगवा रहे थे सट्टा

देहरादून: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले सटोरियों पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेन्नई सुपरकिंग्स व पंजाब किंग्स के बीच मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी सटोरियो दिल्ली के रहने वाले हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात को चेन्नई सुपरकिंग्स व पंजाब किंग्स के बीच मैच चल रहा था। सूचना मिली कि राजपुर स्थित होम स्टे में कुछ लोग मैच में सट्टा लगवा रहे हैं।

सूचना के आधार पर राजपुर थानाध्यक्ष शेंकी कुमार व चौकी प्रभारी जाखन अर्जुन गुसांई जबकि एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी व एसआई कुंदन राम की देखरेख में पुलिस टीम ने आरोपी चेतन शर्मा निवासी अरुणा नगर, थाना सिविल लाइन नार्थ दिल्ली, शक्ति सिंह निवासी आजादपुर थाना आदर्श नगर नार्थ दिल्ली, धीरज शर्मा निवासी खजूरी नार्थ ईस्ट दिल्ली, निशांत निवासी नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स द्वारिका दिल्ली, करण निवासी सन्त नगर करोल बाग दिल्ली व सोहन सिंह निवासी विकासपुरी कृषि अपार्टमेंट दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों से दो लेफ्टाप, 17 मोबाइल फोन व 5,33,500 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जा रहा था। आरोपी ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए दिल्ली से देहरादून आये थे। वह सट्टेबाजी की प्रतिबंध साइट सुपर स्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु पर जाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। सट्टे की धनराशि व गूगल पे नकद लेते थे। सटोरिया ग्राहकों को लिंक भेजकर ग्राहकों से संपर्क करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button