देहरादून: अवैध खनन की सूचना पर चौकी प्रभारी व चीताकर्मियों को मौके पर न पहुंचना भारी पड़ गया है। एसएसपी अजय सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
रविवार को विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन का काम चल रहा था। इस मामले में विकासनगर कोतवाली की चौकी प्रभारी बाजार वैभव गुप्ता व चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज व कांस्टेबल नवबहार को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बावजूद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे।
तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
विजिलेंस का ट्रैप, संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
केतन हत्याकांड: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी दिवाकर डिमरी गिरफ्तार
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा