अपराध

दून अस्पताल की मजार पर चला सर्जिकल स्ट्राइक, बाहर मॉक ड्रिल अंदर चल गया बुल्डोजर

देहरादून: देहरादून के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर देर रात पुलिस व प्रशासन की टीम ने मिनी सर्जिकल स्ट्राइक चला। बाहर मॉक ड्रिल की बात कहकर फ़ोर्स तैनात किया गया, जबकि अंदर प्रशासन की टीम ने दो बुल्डोजर से मजार को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद डीएम देहरादून ने एसडीएम को जांच पड़ताल करने को कहा गया था।

दून अस्पताल की मजार अवैध है या नहीं सरकारी भूमि पर है अथवा नहीं ? इसके निर्माण संबंधी अनुमति ली गई थी अथवा नहीं ? इस बारे में बारीकी से जांच की गई साथ ही अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई, इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था। मजार को लेकर देहरादूनवासियों में तरह तरह की चर्चाएं भी होती रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी अस्पताल प्रशासन ने भी शासन को पत्र लिख कर मजार को यहां से हटाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने देर रात अस्पताल मार्ग को सील कर पुलिस फोर्स तैनात कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार की ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया।
मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एसपी सिटी प्रमोद सिंह, नगर निगम ,लोकनिर्माण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button