देहरादून: भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है। प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश हित में अहम फैसले ले रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा राष्ट्र पहले, संगठन दूसरे और व्यक्ति तीसरे के सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सतर्कता निर्देशक को निर्देशित किया कि भ्रष्टाचारमुक्त एप का व्यापार स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।
निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने कहा कि 1064 नंबर एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नंबर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा।

More Stories
SSP की सख्ती: वनकर्मियों को पीटने वाले 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
निदेशक शिक्षा पर हमला करने पर विधायक व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा
भाजपा विधायक की मौजूदगी में शिक्षा निदेशक पर हमला, कमरा बंद करके पीटा, वीडियो