देहरादून: पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने इंस्पेक्टर व दारोगाओं के तबादले कर दिए हैँ। इनमें सात इंस्पेक्टर व 31 दारोगा शामिल हैं। ट्रांसफर लिस्ट में कुछ इंस्पेक्टर व दारोगा वह हैं जिनका तबादला वर्ष 2024 में हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनके तबादले रूक गए थे। आइजी गढ़वाल ने ट्रांसफर लिस्ट जारी करने के साथ ही ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर व दारोगाओं को कार्यमुक्त करने की तिथि भी घोषित कर दी है। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित किया गया है कि ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर व दारोगाओं को 21 मार्च तक कार्यमुक्त कर दें।
आइजी राजीव स्वरूप ने बताया कि वार्षिक स्थानांतरण नीति-2020 के अनुक्रम में तबादले किए गए हैँ। सभी एसएसपी व एसपी को निर्देशित किया गया है कि उन्हें समय पर कार्यमुक्त कर दें। किसी भी दशा में ट्रांसफर होने वाले इंस्पेक्टर व दारोगा को 22 मार्च तक ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैँ।




More Stories
पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पीएचक्यू कुच, पुलिस ने रोका
राष्ट्रीय फलक पर छाई SDRF, CBRN प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
एसएसपी ने किए थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों के तबादले, देखें लिस्ट