अपराध

लापरवाही पर SSI व SI पर गिरी गाज, कप्तान ने एक को सस्पेंड व दूसरे को किया लाइन हाजिर

हरिद्वार: खानपुर विधायक के रुड़की स्थित आवासीय कार्यालय पर फायरिंग के मामले में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक राजीव उनियाल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर किया है।

एसएसपी की ओर से इस मामले की जांच एक दिन पहले ही आईपीएस जितेंद्र माहरा को सौपी गयी है। वीरवार को अज्ञात व्यक्तियों ने खानपुर विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय पर फायरिंग कर दी थी। बताया जा रहा है घटना के दौरान पुलिसकर्मी समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। बता दें कि विधायक उमेश शर्मा व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच विवाद के चलते मामला संवेदनशील बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button