पुलिस मुख्यालय

प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों के कंधों पर अधिकारियों ने सजाए सितारे, भविष्य की दी शुभकामनाएं

देहरादून : प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सेवाएं दे रहे 32 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर प्रमोशन किए गए हैं, इनमें 27 नागरिक पुलिस उप निरीक्षक व 05 अभिसूचना उप निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से पदोन्नति सूची गुरुवार को जारी की गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने प्रमोशन पाने वाले निरीक्षकों के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एसटीएफ में नियुक्त उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, जोकि एसटीएफ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं, को निरीक्षक पद पर स्टार लगाकर तरक्की प्रदान की गई है। एसटीएफ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला व अंकुश मिश्रा ने निरीक्षक पद पर पदोन्नत विपिन बहुगुणा के कंधे पर स्टार लगाए।

जनपद टिहरी गढ़वाल में सब इंस्पैक्टर से इंस्पैक्टर पद पर पदोन्नत हुए चार उपनिरीक्षक के कंधों पर एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने सितारे सजाए। टिहरी जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने उप निरीक्षक संजय मिश्रा थाना प्रभारी कैंपटी, टीकम सिंह चौहान थाना छाम, भास्कर थपलियाल RTC देहरादून में संबद्ध व धर्मेन्द्र रौतेला थाना प्रभारी लंबगांव को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत करते हुए बधाई देकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button