
देहरादून: पुलिस विभाग ने लंबे समय से प्रमोशन की राह देख रहे 32 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है। प्रमोशन पाने वाले दारोगा 2002, 2007 व 2008 बैच के हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पद्दोन्नति पाने वाले सभी निरीक्षकों को बधाई दी है।

देहरादून जिले में तैनात मदन मोहन भट्ट, जितेंद्र सिंह चौहान, मनमोहन सिंह रावत (पुलिस मुख्यालय), प्रदीप सिंह रावत, योगेश दत्त, श्वेता नेगी(पुलिस मुख्यालय), विपिन बहुगुणा (एसटीएफ) विकास नौटियाल (एलआईयू), जितेंद्र सिंह बिष्ट (अभिसूचना मुख्यालय) संतोष कुमार भट्ट राजभवन सुरक्षा, अशोक कश्यप मुख्यमंत्री सुरक्षा और कमल सिंह कोरंगा मानवाधिकार आयोग का नाम शामिल हैं।

इसके अलावा टिहरी गढ़वाल जनपद से टीकम सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, भाष्कर थपलियाल व संजय मिश्रा वहीं उधमसिंहनगर जिले से ओमपाल सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, राजेश पांडे, देवेंद्र गौरव, अनिल उपाध्याय, कैलाश चंद्र जोशी (विजिलेंस हल्द्वानी) व शांति बिष्ट एसपीआर हल्द्वानी, अल्मोड़ा जनपद से मदन मोहन जोशी, हरिद्वार जिले से भगवान सिंह महर, प्रशांत बहुगुणा, चमोली जनपद से अनुरोध ब्यास, नैनीताल जनपद से हरेंद्र सिंह नेगी, चंपावत से चेतन रावत, पीटीसी नगर नगर से सरिता शाह, पौड़ी गढ़वाल जनपद से सूरत सिंह (एलआइयू), मनोज रावत उत्तराखंड सदर दिल्ली को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।





