जिला प्रशासन

शनिवार को बुद्धा चौक से लैंसडोन चौक तक वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंध

देहरादून: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को रेंजर्स कालेज में होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। मतगणना के दौरान लैंसडोन चौक पर जीरो जोन रहेगा। सभी विक्रम, मैजिक व बस तहसील चौक व दून चौक से डायवर्ट किए जाएंगे। पुलिस की ओर से बुद्धा चौक, लैंसडोन चौक, दून चौक व दर्शन लाल चौक पर बैरियर व डायवर्ट प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

रेंजर्स कालेज में शनिवार को आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस दौरान मतगणना ड्यूटी व प्रत्याशियों के समर्थकों के वसंत विहार से आने वाले वाहनों को घंटाघर से दर्शनलाल चौक से सीपीडब्ल्यू आफिस के सामने गेट नंबर-1 से रेंजर्स ग्राउंड में पार्क किया जाएगा। वहीं राजपुर व हाथीबड़कला से आने वाले वाहनों को ग्लौब चौक से पेसिफिक तिराहा से कांवेंट तिराहा व लैंसडोन चौक से सीपीडब्ल्यू आफिस रेंजर्स कालेज गेट नंबर -1 से रेंजर्स ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।

इसी तरह हरिद्वार रोड-हर्रावाला व मियांवाला से आने वाले वाहन क्रास रोड से बुद्धा चौक से गेट नंबर-03 में ड्रापिंग करेंगे। आइएसबीटी व सहारनपुर रोड से आने वाले वाहन प्रिंस चौक से तहसील चौक से दर्शनलाल व सीपीडब्ल्यू आफिस के सामने गेट नंबर-01 से रेंजर्स ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे जबकि रायपुर व सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक से कान्वेंट तिराहा से मनोज क्लीनिक व बुद्धा चौक से रेंजर्स ग्राउंड गेट नंबर-03 में पार्क किए जाएंगे। रेंजर्स ग्राउंड की पार्किंग के फुल होने पर वाहनों को ईसी रोड स्थित काबुल हाउस की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button