अपराध

बाइक चालक ने सिपाही को मारी टक्कर, सिपाही सहित तीन गंभीर रूप से घायल

देहरादून: देर रात घूम रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को चीता पुलिसकर्मी ने रोकना चाहा तो बाइक सवार ने पोलिक्सकर्मी को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। एक युवक फरार होने में कामयाब हो गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने साथी चीताकर्मी मनोज कुमार की तहरीर पर बाइक सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों छात्र एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैँ।

शिकायतकरर्ता सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात वह चीताकर्मी विवेक कुमार के साथ रात्रि ड्यूटी पर थे और चंद्रबनी की तरफ गश्त कर रहे थे। रात करीब दो बजे चंद्रबनी भूत्तोवाला चौक से आगे लेवर तिराहे पर एक बाइक पर सवार तीन युवक वाइल्ड लाइफ की तरफ से आए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार ने तेजी बाइक चलाते हुए सिपाही विवेक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस के माध्यम से पुलिसकर्मी को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दाखिल कराया गया।

चौकी प्रभारी आइएसबीटी देवेश खुगशाल ने बताया कि सिपाही को टक्कर मारने के बाद बाइक पर सवार दो युवक भी सड़क पर गिर गए, उन्हें भी चोटें आई हैं। दोनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों की की पहचान अनिकेत व रुद्रा चौहान के रूप में हुई है। घायल तीसरे युवक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button