
देहरादून: बहुचर्चित UKSSSC पेपर लीक मामले में शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन सचिव संतोष बडोनी को बहाल कर दिया है। वर्ष 2023 के दौरान बड़े स्तर विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद उन्हे निलंबित किया गया था। उन पर किसी भी आरोप की पुष्टि न होने पर उन्हें बहाल किया गया है।




