Uncategorized

शर्मनाक: अल्मोड़ा हादसे पर आमिर की घटिया हरकत, मृतकों की फोटो के साथ लिखा हैप्पी दिवाली, गिरफ्तार

पौड़ी: अल्मोड़ा हादसे से उत्तराखंड अभी उभर नहीं पाया है वहीं एक व्यक्ति की घटिया हरकत सामने आई है। आरोपी ने घटनास्थल की फ़ोटो के साथ एक फोटो लगाई है, जिसमे हैप्पी दिवाली-फ़्री होम डिलीवरी लिखा है। इसके साथ ही एक गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में थाना थलीसैंण में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कांस्टेबल मनोज कुमार चौकी बीरोखाल ने बताया कि वह गश्त पर थे। इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल निवासी नौगांव स्यूंसी की दुकान के सामने पर पहुंचा तो वहां पर स्थानीय लोग ग्राम स्यूंसी वासी आपस में चर्चा कर रहे थे कि आज मारचुला क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक स्थानीय गैर संप्रदाय धर्म के व्यक्ति Mohd Ameer नामक फेसबुक id जिसका नौगांव स्यूंसी में मकान है, के द्वारा एक स्टोरी पोस्ट हुई है, जिस स्टोरी मे अल्मोड़ा मे मरचूला क्षेत्र मे हुई दुःखद बस दुर्घटना जिसमे 36 यात्रिओ की दुःखद एवं असमय मृत्यु हुई है। बस दुर्घटना की फोटोग्राफ के साथ हैप्पी दिवाली होम डिलीवरी का छायाचित्र और गीत प्रसारित किया गया है।

पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की सम्भावना है। प्रसारित पोस्ट से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्यता को फैलाया गया है, साथ ही एक समुदाय की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने का कृत्य भी किया गया है। पोस्ट के प्रसारण से विभिन्न समुदायो के बीच घृणा, शत्रुता एवं द्वेष फैलने की प्रबल सम्भावना है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया में इस मामले में मौहम्मद आमिर निवासी नौगांव स्यूंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button