देश विदेश

बरसाती नाले में बही स्कूल से लौट रही दो बालिकाएं, जान पर खेलकर बचाई जान

देहरादून: स्कूल से लौट रही दो बालिकाएं बरसाती नाले में अचानक बढ़े पानी के बहाव में बह गई। सूचना पर तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बालिकाओं को सकुशल बचा लिया। दोनों बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना मंगलवार दोपहर की है। चंद्रबनी स्थित शांति विहार निवासी चांदनी और कृष्णा अपने भाई को लेने के लिए ग्लेक्शियन स्कूल जा रही थी। स्कूल से वापसी के समय वह बरसाती नाले में बह गई। दोनों बालिकाओं के बहने के कारण शोर मच गया और आसपास लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बालिकाओं को पकड़ नहीं पाए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम से पटेलनगर कोतवाली व आइएसबीटी चौकी को वायरलेस पर मैसेज किया गया।

पटेलनगर कोतवाली से एससआइ मनमोहन सिंह व आइएसबीटी से चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जान की परवाह न किए बिना बरसाती नाले में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर बालिकाओं को रेस्क्यू कर किनारे लाया गया। इसके बाद दोनों बालिकाओं को उपचार के लिए इंदिरेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button