जन प्रतिनिधियों की रिपोर्ट
शासन ने जारी किया फाइनल परिसीमन, कई वार्डों में सीमा विस्तार, निगम चुनाव होंगे जल्द, देखें पूरी सूची

देहरादून: शासन की ओर से परिसीमन की अंतिम/फाइनल सूची जारी करते ही अब नगर निगम चुनाव की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। जल्द ही वार्ड वार आरक्षण तय कर चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। शहर के 100 वार्डों में से अधिकतर वार्डों में सीमा विस्तार किया गया है।



































