देहरादून: सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए किया गया है। मिशन के लिए परीक्षा संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की एक टीम द्वारा आईटीबीपी, नई दिल्ली में 10 जून से 16 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भाग लिया था। कुल 163 अधिकारियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से डीएसपी देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है।

इससे पहले तेज प्रकाश देवरानी को वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी चुना गया था। मिशन के दौरान उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें अगस्त 2016 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है।

डीएसपी देवरानी वर्तमान में सीबीआई, नीति प्रभाग, नई दिल्ली में डीएसपी (नीति) के रूप में तैनात हैं। वह ग्राम देवराना, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं और वर्तमान में साकेत कॉलोनी, ब्लॉक – ए, अजबपुर कलां देहरादून में रहते हैं। उनकी पत्नी श्रीमती तृप्ति देवरानी उत्तराखंड राज्य में सहायक अध्यापिका के रूप में कालसी देहरादून में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, अपनी पत्नी के निरंतर समर्थन, परिवार और साथी अधिकारियों को दिया है। उनके जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए रवाना होने की उम्मीद है । दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन के साथ शीर्ष रैंकिंग के 19 अधिकारियों के पहले बैच की तैनाती के संबंध में कागजी औपचारिकताएं नई दिल्ली में प्रक्रियाधीन हैं।

More Stories
दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे
PHQ ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Link Sbobet: Cara Mudah Akses Login Tanpa Terkendala Pemblokiran