सड़क हादसा

केदारनाथ में बड़ा हादसा, बाबा के दर्शनों को जा रहे तीर्थयात्रियों के ऊपर गिरा मलवा, 03 की मौत

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ जा रहे यात्रियों के ऊपर पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से तीन की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल है। एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

रविवार सुबह करीब 7.30 बजे आपदा कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीड़बासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। इस सूचना पर यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंंची। राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीम ने अब तक तीन शवों को मलबे से निकाला है।

रेस्क्यू टीम ने मार्ग से मलबा हटा दिया है जिसके बाद यात्रा दोबारा सुचारु हो चुकी है। मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र उम्र 31 वर्ष,सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र जालना जिला और अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button