देश विदेश

पौड़ी के बिशल्ड गांव का जांबाज भूपेंद्र नेगी लद्दाख में बलिदान, कल पाबौ में होगा अंतिम संस्कार

पौड़ी: लद्दाख में टी- 72 टैंक के नदी को पार करते समय बहने से पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लाक बिशल्ड गांव निवासी भूपिंद्र सिंह नेगी बलिदान हो गया। इस दुर्घटना में टैंक में सवार कुल पांच सैन्यकर्मी बलिदान हुए हैं। बलिदान हुए जवानों में एक जवान पौड़ी जनपद के विकासखंड पाबौ के बिशल्ड गांव का रहने वाला भूपेंद्र सिंह नेगी भी था। ग्रामीण व गांव के रिश्ते में भाई विवेक ने बताया कि भूपेंद्र के बलिदान होने की सूचना परिजनों को मिली है।

भूपेंद्र की माता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। भूपेंद्र की पत्नी तीन बच्चों को पढ़ाने के लिए देहरादून में रहती हैं। साथ में बलिदानी के पिता भी उनके साथ देहरादून में रहते हैं। विवेक ने बताया कि करीब एक साल पहले वह गर्मियों की छुट्टी में वे घर आए थे। सोमवार को पाबौ स्थित उनके पैतृक घाट में अंतिम संस्कार होगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक का पार्थिव शरीर सोमवार तक पौड़ी के विशल्ड गांव आने की जानकारी मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लद्दाख में सेना के टैंक में सवार जवानों के नदी पार करने के दौरान जलस्तर बढ़ने से बलिदान पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी बलिदानियों की आत्मा की शांति और उनके स्वजन को असीम दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है। उन्हाेंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त स्वजन के साथ खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button