देश विदेश

उत्तराखंड के इस शहर में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

पौड़ी: गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में जाम की समस्या को देखते हुए पहली बार नया प्रयोग किया है। कोटद्वार व पाबौ की तरफ से पौड़ी शहर में दाखिल होने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक लागू रहेगी। केवल दुपहिया वाहन, हल्के वाहन, सवारी बस, स्कूल बस सहित अन्य आवश्यक वाहन ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इससे जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

पौड़ी शहर में पार्किंग की समस्या के चलते जाम लगता है। कई बार बड़े ट्रक शहर में दाखिल हो जाते हैं, जिसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह लंबे समय से जाम की समस्या से निपटने के लिए मंथन कर रहे थे। नए थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत के पदभार संभालते ही नो एंट्री लागू की गई।

इसके साथ ही थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने जिन लोगो के द्वारा सड़क पर ईंट, बजरी, रोड़ी डाली गई थी उनको हिदायत दी है कि वह तत्काल अपना सामान सड़क से हटा लें। वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के भी चालान करने शुरू किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button