देश विदेश

सहस्त्रताल में फंसा 22 ट्रेकरों का दल, अब तक 9 कि मौत,10 को एयरलिफ्ट किया, SDRF का रेस्कयू जारी

देहरादून: कर्नाटक से ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सहस्त्रताल पहुँचा ट्रैकरों का दल फंस गया। अभी तक 09 ट्रैकरों की मौत की सूचना है जबकि 10 को एयरलिफ्ट किया गया है। बुधवार सुबह ट्रेकरों को रेस्कयू करने एसडीआरएफ के एक दल को देहरादून से रवाना किया गया है। कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा ने दल को बचाव कार्य के लिए सहस्त्रधारा हेलीपेड से हेलिकॉप्टर से रवाना किया।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक से 22 सदस्यीय ट्रैकरों का दल 29 मई को उत्तरकाशी पहुंचा और सिल्ला गांव से सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ। दल में 18 ट्रेकर बंगलुरु, एक ट्रेकर पुणे महाराष्ट्र और उत्तरकाशी का गाइड का दल शामिल है। सहस्त्रताल क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी के कारण दल वहां फंस गया।
कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस ट्रेकिंग दल को आगामी 7 जून तक वापस लौटना था। इसी दौरान गत दिन अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने से यह दल रास्ता भटक गया।

बुधवार को SDRF की 02 हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीमों को रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया। कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने ब्रीफिंग के बाद सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से तीन सदस्यीय टीम को हेली के माध्यम से रेस्क्यू लिए भेजा गया एवं एक टीम को आवश्यक उपकरणो के साथ बैकअप में रखा गया है।उत्तरकाशी से SDRF की 06 सदस्यीय टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

मृतक के नाम

1 सुजाता पत्नी विनायक – बंगलौर उम्र-52 की
2 पद्मिनी हेगड़े पुत्री शैलजा हेगड़े- उम्र 35
3 चित्रा पत्नी प्रवीण आयु0.48
4सिंधु उम्र-45 वर्ष
5वेकटेश प्रसाद नागराम उम्र-52 वर्ष
6 अनीता पत्नी रंगप्पा – 61 वर्ष
7 आशा सुधाकर पत्नी सुधाकर उम्र 72
8_ पद्मनाभन केपी पुत्र नामालूम 50
9. विनायक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button