एक्सक्लूसिव न्यूज़

खुला नौकरियों का पिटारा, 824 पदों पर निकली भर्ती, यहां करें आवेदन

देहरादून: अगर आप भी हैं एक अदद नौकरी की तलाश में तो आपके लिए खुशखबरी है, चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रदेश में अब नौकरियों का पिटारा खुलने लगा है। इसी कड़ी में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड में समूह ग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 824 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की है।
इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च 2022 से बोर्ड की बेवसाइट http://ukmssb.org पर आवेदन भर सकते हैं। आवेदन भरने व शुल्क जमा करने की अंति तिथि 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक है।
कुल 824 रिक्त पदों में 133 पद अनुसूचित जाति के लिए, 48 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55, सामान्य वर्ग के लिए 533 पद हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 21700 से 69100 तक वेतनमान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button