रुद्रप्रयागः केदारनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा टल गया। तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहै हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सूझबुझ का परिचय देते हुए रास्ते मे ही मिट्टी के ढेर पर सफल लेंडिंग करवा दी। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हेलीकाप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था। अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसका आभाष पायलेट को हो गया। हेलीकॉप्टर हेलिपैड तक जाने में सक्षम नहीं था ऐसे में पायलट ने रास्ते मे मिट्टी के ढेर के ऊपर ही हेलीकाप्टर लैंड करवा दिया। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंडिंग के बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली।
इससे पहले वर्ष 2022 में तीर्थयात्रियों को लेकर आ रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमे 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पिछले 11 सालों में 10 हड़से हो चुके हैं।

More Stories
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान