पौड़ी : पाबौ ब्लाक के सिंवाल गांव निवासी नवदंपति प्रीतम व काजल ने सात फेरे लेने के बाद पहले मतदान किया और इसके बाद फलदार पौधा रोपकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। सेना से सेवानिवृत्त विनोद सिंह गुसांई के सुपुत्र प्रीतम काजल के साथ गुरुवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधे।
नवविवाहित जोड़े ने शुक्रवार को सुबह सर्वप्रथम मतदान किया और इसके बाद नारंगी का पौधा रोपा। उन्होंने पौधे को पालने का प्रण भी लिया। नवविवाहित जोड़े ने शादी में शामिल हुए रिश्तेदारों से भी पौधराेपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

More Stories
20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 को मिला विशेष सम्मान
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई