अपराध

दो पक्षों के झगड़े में झोंका फायर, युवक के पेट मे लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देहरादून: पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार के अनुसार पुलिस को दी तहरीर में जतिन निवासी सरसावा सहारनपुर ने बताया कि वह एक विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहा है और वर्तमान में अपने रिश्तेदार के घर सुभाषनगर में रहता है। बुधवार को जतिन की दोस्त की छोटी बहन जोकि शिमला बाइपास स्थित रतनपुर में रहती है, का जन्मदिन था और जतिन उसके घर गया था। जन्मदिन की पार्टी करने वह राजपुर रोड स्थित एक होटल में गए थे। खाना खाने के बाद वह कार से महिला मित्र के घर रतनपुर आ रहे थे, इसी दौरान झीबरहेड़ी के पास से विनीत नेगी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उसके साथ कुछ और युवक भी थे।

युवती को लेकर विनीत नेगी की जतिन से पुरानी रंजिश है। जतिन जब अपनी दोस्त के घर पहुंचा तो आरोपी बाहर से ललकारने लगा। कुछ समय बाद जतिन अपनी दोस्त की छोटी बहन के साथ कार से अपने घर आ रहा था तो रास्ते में विनीत नेगी व उसके दोस्तों ने हमला कर दिया, लेकिन जतिन कार से वहां से निकल गया और अपने रिश्तेदार को बुलाते हुए खुद सहसपुर थाने में चला गया। थोड़ी देर बाद जतिन के रिश्तेदार वहां पहुंच गए। शिकायतकर्ता ने अपने कुछ दोस्त सन्नी को घटना के बारे में बताया जहां सन्नी, वेदप्रिय, आशिष व हर्ष थाने पहुंच गए।

इसके बाद जतिन जब अपनी दोस्त की बहन को उसके घर छोड़ने के लिए गया तो आइएसबीटी जाने वाली सड़क के पास दोबारा विनीत नेगी व उसके दोस्तों ने उन्हें घेर लिया। विनीत नेगी व उसके साथियों ने फायर कर दिया। इस दौरान आशीष शर्मा के पेट में एक गोली लग गई। देर रात उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button