देहरादून: शासन ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण व जिला पुलिस प्राधिकरण में सदस्यों की तैनाती कर रही है। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सेवानिवृत्त आइजी पुष्पक ज्योति, सेवानिवृत्त आइपीएस अजय जोशी और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मोहन चंद्र तिवाड़ी को नामित किया है।

वहीं जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया और कुसुम नैथानी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को सदस्य बनाया है। इसी तरह जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण हल्द्वानी में दिनेश चंद्र तिवाड़ी सेवानिवृत्त पुलिस उपधीक्षक की नियुक्ति की गई है।

More Stories
सचिवालय संघ की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
सविन बंसल बने सचिव नियोजन, आशीष चौहान देहरादून के नए डीएम
शासन ने किए 06 IAS व 26 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची