अपराध

कोटद्वार के युवक ने देहरादून में अपनी प्रेमिका के घर पर लगाई फांसी

देहरादून: कोटद्वार के एक युवक ने आहत होकर अपनी प्रेमिका के घर पर ही फांसी लगा दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे। बुधवार को कैलाश अस्पताल से नेहरू कालोनी थाना पुलिस को 22 वर्षीय युवक की मौत संबंधी सूचना मिली। जांच में पता चला कि आशीष निवासी कौड़िया, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल ने देहरादून के नवादा क्षेत्र निवासी अपनी प्रेमिका के घर पर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि मंगलवार को कोटद्वार निवासी आशीष अपनी मां को साथ लेकर प्रेमिका के घर रिश्ते की बात करने आया था, लेकिन युवती के परिजन ने रिश्ते से मना कर दिया। जिसके बाद युवक और उसकी मां वापस चले गए। बुधवार सुबह युवक दोबारा प्रेमिका के घर पहुंचा और गेट खटखटाया, लेकिन युवती के परिजनों ने गेट नहीं खोला। कुछ देर बाद युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल में गया और कमरे में फंदा डालकर फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद युवक के परिजन उसे खोजते हुए युवती के घर पहुंच गए। जहां उन्हें आशीष के आत्महत्या करने का पता चला। स्वजन ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और कैलाश अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button