हल्द्वानी: बनभूलपुरा उपद्रव का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक का बेटे अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मोईद 19 नामजद में अंतिम वांटेड था, जोकि घटना के बाद से दिल्ली में छिपा था।
एसएसपी हल्द्वानी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा उपद्रव से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई थी। देश के अलग-अलग राज्यों गुजरात, दिल्ली, मुंबई-महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। गुरुवार को अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार हो चुके हैं।
आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में एसएसपी समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया था। मलिक को पुलिस ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत