July 28, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

घंटाघर में श्रीराम का बैनर फाड़ने पर बबाल, एसएसपी के निर्देश पर मुस्लिम व्यक्ति गिरफ्तार

देहरादून: गुरू संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम व्यक्ति द्वारा घंटाघर पर भगवान श्रीराम के बैनर फाड़ने को लेकर बबाल हो गया। हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में अमन स्वैडिया की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर भी दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

घंटाघर पर बैनर फाड़ने पर हुए बबाल के बारे में जानकारी देते हिन्दू संगठन के नेता।

पुलिस को दी तहरीर में अमन ने बताया कि शुक्रवार को शहर में संत शिरोमणि रविदास की महाराज की शोभायात्रा शहर में निकली। इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटाघर पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित आजम खान ने वहां पर लगा बैनर फाड़ दिया। इसके अलावा आरोपी ने बेअदबी भी की और रोकने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
बैनर फाड़ने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और जांच का आश्वासन दिया, लेकिन हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार न करने पर सड़क जाम करने की बात कही। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया।

शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि जांच के बाद आरोपित आजम खान व अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

एसएसपी ने कहा किसी को भी शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा

घंटाघर पर भगवान श्री राम का बैनर फाड़ने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित आजम खान निवासी निवासी प्रधान वाली गली, माजरा को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों की ओर से बैनर फाड़े गए हैं। घटना का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने पर आजम खान को गिरफ्तार कर लिया है। अमन स्कैडिया निवासी इंद्रेश नगर की तहरीर पर आज खान व अज्ञात के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने व सांप्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

About Author