पर्यावरण

पेपर देने स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र पर गुलदार ने किया हमला, बड़ी मुश्किल से बची जान

रुद्रप्रयाग: पहाड़ो में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक छात्र पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को बुरी तरह से घायल कर भाग गया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रुद्रप्रयाग के जखोली तहसील के महर गांव का छात्र अपने घर से स्कूल पेपर देने जा रहा था। रास्ते में गुलदार ने हमला कर दिया।

इससे पहले श्रीनगर में भी गुलदार आतंक मचा चुका है। गुलदार कई बच्चों की जान ले चुका है। वहीं देहरादून में भी गुलदार की दहशत लगातार बनी हुई है। वन विभाग की टीम आदमखोर गुलदारों को पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

इस घटना में वह घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे कुछ और लोगों ने छात्र को घायल होते देखा शोर शराबा किया जिसके बाद गुलदार भाग गया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घायल छात्र का नाम कार्तिक सिंह निवासी महर जखोली तहसील बताया गया है। कक्षा 9वीं का छात्र अपने गांव महर से राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम पेपर देने जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button