देहरादून: शुगर की बीमारी ठीक करने का बहाना बनाकर एक शातिर तेल मालिश करने के बहाने उन्हें एक दुकान में ले गया, और उनकी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अंकुर दीक्षित निवासी टर्नर रोड ने बताया कि उनके 82 वर्षीय पिता केवी दीक्षित रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहे थे। जब वह नूर टेंट हाउस के पास जब पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आपको शुगर की परेशानी है तो वह तत्काल उसे ठीक कर सकता है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनके पिता से कहा कि तुम तेल लेकर तनेजा साइकिल मोड के सामने सैलून की दुकान के पास पहुंचो इलाज वहां पर ही होगा। बुजुर्ग तेल कि बोतल लेकर सैलून की दुकान के पास चले गए तो शातिर उन्हें कनोजिया फोटो स्टेट की दुकान के अंदर लेकर गया।
आरोपित ने बुजुर्ग के पैर पर तेल लगाकर मालिश करनी शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग के हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली और वहां से बिना नंबर की बाइक से टर्नर रोड की ओर फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत