March 8, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

प्रेमनगर क्षेत्र में सभी दुकानें 10:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, SSP ने दिए निर्देश

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सभी दुकानें 10:30 बजे के बाद बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को प्रेमनगर क्षेत्र में हुई भाजपा नेता की हत्या की घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि घटना में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण किया गया व क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नही जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को क्षेत्र में स्थित छात्रों व बाहरी व्यक्तियों के हॉस्टलों/अन्य निवास के स्थानों पर सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाये जाने, बाहरी व्यक्तियों की ओर से हास्टल संचालन करने पर लापरवाही की शिकायतों के दृष्टिगत लगातार हॉस्टलों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी लिये जाने, क्षेत्र में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30 तक सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए। रात्रि में छात्रों के वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए गए व रात्रि में समस्त वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने सुद्धोवाला, मांडूवालां व आसपास के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को स्थानीय निवासियों के सहयोग से तत्काल समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया गया।

About Author