देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद, भाजपा नेता अमित सिंह के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है।
बता दें कि आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप भी लगा था। वहीं वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि कार्बेट टाइगर रिज़र्व के पाखरो में अवैध कटान मामले में IFS अधिकारी सुशांत पटनायक का नाम भी सामने आया था। कुछ समय पहले ईडी ने IFS पटनायक की वित्तीय जानकारी मांगी थी। इसके अलावा चार अन्य IFS अधिकारी व कुछ रेंजर व एसडीओ स्तर के अधिकारी भी ईडी की रडार में हैं।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत