
पाबौ: श्री गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा और गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में राइका जगतेश्वर के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि श्री गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र अंकित कुमार व कक्षा 11 की कुमारी अर्चना ने अपने-अपने वर्ग में जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 8 के छात् प्रिंस कुमार ने अपने वर्ग में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वहीं गढ़वाल वन प्रभाग के पश्चिमी अमोली रेंज दमदेवल की ओर से राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज जगतेश्वर विकास खण्ड पाबो जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में एक वन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने वन संरक्षण वन्य जीव संरक्षण वनाग्नि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण ओजोन परत क्षय वैश्विक उष्णता ग्रीन हाउस प्रभाव सहित अनेक समसामयिक विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में कुमारी अनामिका प्रथम कुमारी प्रिया द्वितीय एवं कुमारी आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी निकिता ने प्रथम कुमारी साक्षी ने द्वितीय एवं कुमारी अराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये! प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार् नरेन्द्र सिंह नेगी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गय। अपने संबोधन में उन्होंने वन संरक्षण वन्य जीव संरक्षण वनाग्नि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण ओजोन परत क्षय वैश्विक उष्णता ग्रीन हाउस प्रभाव सहित अनेक समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को वन दरोगा अनिल नेगी, रजनीश सेमवाल दिवाकर पोखरियाल, फौजिया, बानो, शशि पंत, मालती रावत संतोष सजवाण आदि ने भी सम्बोधित किया।




