DEHRADUN: युरोप से उत्तराखंड घूमने के लिए पहुंचा एक विदेशी को उस समय जान के लाले पड़ गए जब वह ऋषिकेश का व्यू देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ से नीचे उतरने पर विदेशी के हाथ पांव फूल गए। राहगीरों से उसने मदद की गुहार लगाई, जहां SDRF की टीम ने दो घण्टे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
यूरोप के शहर बेलारूस निवासी विताली पोडोवेड इन दिनों उत्तराखंड घूमने के लिए आया है। वह तपोवन के एक होटल में ठहरा है। मंगलवार को वह ऋषिकेश का व्यू देखने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हुए पेड़ पर चढ़ गया। व्यू देखने के बाद जब वह नीचे उतने लगा तो वह हिम्मत नहीं जुटा पाया। क्योंकि वहां खाई के साथ-साथ नीचे नदी थी। काफी जद्दोजहद के बाद भी जब वह नीचे नहीं उतर पाया तो उसने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई।

राह चलते लोगों ने SDRF को घटना की सूचना दी। सूचना पर सिपाही अर्जुन सिंह टीम के साथ मौके पर पंहुचे और रोप रैपलिंग की सहायता से विदेशी नागरिक तक पहुंचे। जिसके बाद विदेशी को सड़क तक लाया गया।


More Stories
लापरवाही: नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ से बना पुल
कांवड़ मेला 2026: 03 जिलों की पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर
देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना: नहीं कटेंगे पेड़, सीएम ने दिए संवाद के निर्देश