देहरादून: रिलायंस डकैती प्रकरण में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जेल में बैठकर डकैती की योजना बनाने वाले मास्टरमाइंड शशांक को पटना जिले मे बेयूर थाना एरिया से देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को जब राष्ट्रपति शहर में थीं, उसी दिन बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना को अंजाम देकर करीब 14 करोड़ रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए थे। दून पुलिस ने घटना के दूसरे दिन बदमाशों के वाहन बरामद कर लिए। अब तक इस प्रकरण में दून पुलिस नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बिहार जेल में बंद शशांक व सुबोध के कहने पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
सूत्रों की मानें तो शशांक की जमानत की भनक दून पुलिस को लग गई थी, जिसके बाद खुद एसएसपी अजय सिंह बिहार पहुंच गए। आरोपित को घेरने की तैयारी पूर्व में ही कि गई थी। गिरफ्तारी के दौरान माहौल खराब न हो इसके लिए एसएसपी समन्वय बनाने गए। मौका मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस शशांक को लेकर देहरादून के लिए निकल चुकी है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत