एक्सक्लूसिव न्यूज़

BREAKING NEWS : उत्तराखंड पुलिस विभाग की बड़ी खबर, IPS व PPS अधिकारियों के बंपर तबादले

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे की एक बड़ी खबर आई है। शासन ने पांच IPS और पांच PPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सीनियर आइपीएस सुखबीर सिंह को सेनानायक आइआरबी प्रथम से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, रामचंद्र राजगुरु को वरिष्ठ अधीक्षक जिला अल्मोड़ा से सेनानायक आइआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर तैनात किया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक जिला चंपावत देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला अल्मोड़ा, अजय गणपति को पुलिस अधीक्षक रेलवे से पुलिस अधीक्षक जिला चंपावत और कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला देहरादून से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय तैनात किया है।

इसी तरह एसपी सिटी देहरादून सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार, पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक नगर, लोकजीत सिंह एसपी सीबीसीआइडी को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला देहरादून, पंकज गैरोला अपर पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जिला हरिद्वार जबकि मनोज कुमार ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से खंडाधिकारी सीबीसीआइडी तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button