BREAKING : इंस्पेक्टरों के प्रमोशन का रास्ता खुला, पुलिस विभाग ने जारी की एक और नवीन अनंतिम वरिष्ठता सूची, इन 28 इंस्पेक्टरों का CO/DySP बनना अब लगभग तय

देहरादून: पुलिस मुख्यालय ने CO/DySP पद पर इंस्पेक्टरों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इंस्पेक्टरों की एक और नवीन वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। पूर्व में PTC की मेरिट के अनुसार जारी की गई वरिष्ठता सूची को खारिज करते हुए अब डीजीपी अभिनव कुमार के आदेशों के बाद नयी सूची तैयार की गई है।

नई सूची के अनुसार सबसे पहले उन सिविल पुलिस के निरीक्षकों को जगह दी गयी है जिन्हें 2014 के रिक्ति के सापेक्ष नोशनल प्रोमोशन दिया गया है। उसके बाद PAC व इंटेलिजेंस के उन इंस्पेक्टर को जगह मिली है जो जिस वर्ष में इंस्पेक्टर के पद पर पहले पदोन्नत हुए थे।

बता दें कि विभाग ने फिलहाल अनंतिम सूची जारी कर निरीक्षकों से आपत्ति व सुझाव मांगे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की माने तो महकमा अब इस सूची में बदलाव करने के मूड में नही है। उच्च अधिकारियों ने बताया कि सूची काफी होमवर्क करने के बाद बनाई गई है इसमें कोई भी गलती होने की गुंजाइश काफी कम है। जिस क्रम में अब विभाग इसी को आगामी दिनों में अंतिम वरिष्ठता सूची के तौर पर जारी करेगा।

पुलिस महकमें से मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त विभाग में CO / DySP पदोन्नत कोटे के 27 से 28 पद रिक्त हैं। अगर अंतिम सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाता है तो मौजूदा सूची के अनुसार निम्न 27 से 28 निरीक्षक अगले महीने CO/DySP के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।





