March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का प्रहार, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो दिन में दो लूट की घटनाओं का किया पर्दाफाश

देहरादून: स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो दिन में दो लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। 29 दिसम्बर को स्वाति कोठारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी कि वह माता मंदिर रोड पर जा रही थी तभी पीछे से अज्ञात दो स्कूटर सवार ने मेरा मोबाइल छीना व घटना कर भाग गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए टीम का गठन किया। शनिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर एक्टिवा में दून यूनिवर्सिटी रोड से नई बस्ती की ओर जा रहे दो युवकों को रोका। नाम पता पूछने पर दोनों लडको ने अपना अपना नाम रोशन थापा उर्फ ​​रॉनी व विशाल चौधरी बताया। स्कूटी के बारे में पूछने पर बताया कि स्कूटी हमारी नहीं है हमने स्कूटी नेहरू कॉलोनी से चोरी की थी। आरोपियों की तलाश ली गई तो उनके पास एक मोबाइल फोन मिला। फोन के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह फोन हमने माता मंदिर रोड से एक लड़की के हाथ से छीना है।

आरोपियों में रोशन थापा उर्फ ​​रोन पुत्र कमल थापा निवासी दीपनगर अजबपुर कला व विशाल चौधरी निवासी आदर्श कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक सफेद रंग की स्कूटी और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है।

पुलिस टीम में कुलदीप सिंह थाना नेहरू कॉलोनी, मुख्य आरक्षी विद्यासागर थाना नेहरू कॉलोनी, आरक्षी विवेक राठी, बृजमोहन और किरण एसओजी शामिल रहे।
इससे पहले नेहरू कॉलोनी की बायपास चौकी इंचार्ज दीपक द्विवेदी, मुख्य आरक्षी विद्या सागर उनियाल व विवेक राठी ने बीते शुक्रवार को भी मोबाइल लूट में आरोपी दो किशोरों को पकड़ा था।

About Author