गढ़वाल: पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार और चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गाँव के दो जवान शहीद हो गए। कोटद्वार के शिवपुरी निवासी राइफलमैन गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बताया जा रहा है कि गौतम कुछ दिन पूर्व ही छुट्टियां काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे।
वहीं चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गाँव का जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हुए। बीरेंद्र सिंह 15 वीं गढ़वाल रायफल के जवान थे। शहीद सैनिक के शव को जम्मू से लाया जा रहा है। उनका परिवार रुड़की में रहता है।

More Stories
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना, घर बैठे मिलेगी कोचिंग
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई, दून और हल्द्वानी में कराए बंद