देहरादून: पौड़ी गढ़वाल के उभरते खिलाड़ी आयुष गुसांई ने देश के घरेलू क्रिकेट कूच विहार ट्राफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पदार्पण किया। घुड़दौड़स्यूं पट्टी के ग्राम सिंवाल निवासी आयुष ने अपने पहले ही डेब्यू मैच में शानदार 52 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का नाम भी रोशन किया है। आयुष के पिता हरेंद्र सिंह गुसांई राजकीय इंटर कालेज रानीपाेखरी में प्रधानाचार्य हैं तथा मां सविता गुसांई भी अध्यापिका हैं।
देहरादून के डीएवी पीजी कालेज से बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रही है। बल्लेबाज व विकेटकीपर आयुष ने लंबे संघर्ष के बाद भारतीय क्रिकेट में पदार्पण किया है और उत्तराखंड के साथ-साथ अपने गांव का नाम भी रोशन किया है। आयुष अच्छे बल्लेबाज हैं, और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली को अपना फेवरेट मानते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे खिलाड़ी बनकर देश, प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

More Stories
Joker123: Mengenal Slot Game Online dengan Konsep Modern dan Fitur Digital Menarik
The Ultimate Guide to Smile Vallarta Dentist: World-Class Care in Paradise
Pathfinder: Your Ultimate Professional Roadmap for an Ever-Changing Job Market