एक्सक्लूसिव न्यूज़

अतिक्रमण हटाने खुद सड़क पर उतरे कप्तान, राजपुर रोड, ईसी रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड आदि क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद सोमवार को एसएसपी अजय सिंह खुद सड़क पर उतरे। एसएसपी ने शहर के व्यस्त व यातायात के दबाव वाले मार्गों राजपुर रोड, ईसी रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सड़कों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण फड़ व ठेली को हटाने के निर्देश जारी किए। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से की जा रही पार्किंग व्यवस्था के संबंध में व्यापारियों के साथ मीटिंग कर लें। प्रत्येक क्षेत्र में 20 से 25 दुकानदारों का एक ग्रुप बनाया जाए। व्यापारी आपसी सहमति से अपने निजी व्यय पर अपने क्षेत्र में दुकानों के बाहर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए एक व्यक्ति को यातायात मित्र के रूप में नियुक्त करेंगे। यातायात मित्र को यातायात पुलिस की ओर से ट्रेनिंग तथा वर्दी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यातायात मित्र इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि दुकानों के बाहर वाहनों की पार्किंग से यातायात व्यवस्था बाधित न हो और न ही अनावश्यक रूप से दुकानों के बाहर कोई वाहन खड़ा रहे। इस दौरान एसएसपी ने बाजार में दुकानदारों से भी बातचीत की और फुटपाथ पर सामान न लगाने को कहा। एसएसपी के साथ यातायात के एसपी सर्वेश पंवार, सीओ यातायात अनुज सहित पुलिस व नगर निगम की टीम भी शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button