देहरादून: यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब से कमाई का झांसा देकर ठगने वाले एक और साइबर ठग को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 20 राज्यों में 113 शिकायतें हैं। आरोपी ने लोगों से अब तक 28 करोड़ रुपये की ठगी की। इससे पहले एक अन्य आरोपी को पुलिस लुधियाना से गिरफ्तार कर चुकी है।
पिछले दिनों सन्नी जैन ने साइबर थाने को शिकायत की थी। सन्नी को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें उन्हें दो से चार हजार रुपये प्रतिदिन कमाई करने का झांसा दिया गया था।
एसएसपी एसटीएफअग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों सन्नी जैन ने साइबर थाने को शिकायत की थी। सन्नी को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें उन्हें दो से चार हजार रुपये प्रतिदिन कमाई करने का झांसा दिया गया था। इस पर दिए गए लिंक पर जैसे ही सन्नी ने क्लिक किया तो उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप पर जोड़ लिया गया।
यहां उन्हें यूट्यूब चैनल के लिंक दिए गए और सब्सक्राइब करने को कहा। दो-चार दिन उन्हें 100-200 रुपये की कमाई कराई, लेकिन बाद में बड़ा टास्क देने के नाम पर रुपये हड़पने शुरू कर दिए। कुल मिलाकर सन्नी से साइबर ठगों ने 14 लाख रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने जांच करते हुए पिछले दिनों हरमीत सिंह बेदी निवासी चंडीगढ़ को लुधियाना से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह किसी मोहम्मद वकार के साथ मिलकर काम करता है। पुलिस इस वकार की तलाश में जुट गई। उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपियों ने पूरे देश से करीब 28 करोड़ रुपये ठगे हैं। इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

More Stories
राहुल गांधी का राजनीतिक सहयोगी बनकर देशभर में ठगी,दून पुलिस ने दबोचा
लाठीचार्ज करने पर दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, वायरल वीडियो का एसएसपी ने लिया संज्ञान
BIG BREAKING…दून में मुठभेड़, बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को लगी गोली