अपराध

BIG NEWS : भ्रष्टाचार के मामले में पौड़ी जिले के पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून से गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी में शिक्षा विभाग के चर्चित स्टिंग प्रकरण में पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही पुलिस एक अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी तत्कालीन सीईओ को देहरादून कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा दिया है।
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि वर्ष 2018 मे एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विभागीय अधिकारी रिश्वत लेते दिख रहे थे। इसके बाद पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने कोतवाली पौड़ी में पौड़ी के तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव, तथा पटल सहायक दिनेश गैरोला के खिलाफ एक शिकायत दी थी। दिसम्बर 2032 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। अक्टूबर महीने में पुलिस ने पटल सहायक दिनेश गैराला को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत को भी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button