सड़क हादसा

Big News : पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जाते समय हुआ हादसा, नहीं खुला गाड़ी का एयरबैग, बाल-बाल बचे

हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार देर रात्रि डिवाइडर से सीधी टकरा गई। उन्हें हल्की-फुल्की छोटी आई और फ़ार्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। टकराने कार की आवाज सुन मेला देख कर लौट रहे लोग दौड़ पड़े। हरदा को गाड़ी से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद चिकित्सक ने फिलहाल खुली या बड़ी चोट नहीं लगने की बात कही है। बताया जा रहा है कि टकरा जाने के बावजूद फ़ार्च्यूनर के बैलून नहीं खुले। दुर्घटना में पूर्व सीएम के साथ वाहन चालक तथा उनके गनर भी बाल-बाल बचे।

पुलिस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार की देर रात अपनी कर से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जा रहे थे. तभी देर रात करीब 12 बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ओवरलोड वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत घायल हो गए।

हरदा बोले, मैं ठीक हूँ चिंता न करें

  बुधवार सुबह पूर्व सीएम हरदा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी कर अपने फिट होने की बात लिखी है। साथ ही कहा है कि शुभचिंतक उनकी चिंता न करें। हरदा आज साढ़े दस बजे काशीपुर में मीडिया से वार्ता भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button