धर्म संस्कृति

Breaking News: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, मौसम खराब होने के चलते केदारनाथ जा रहे एक हेलीकाप्टर की हुई पैदल रास्ते पर इमरजेंसी लेडिंग, पांच लोग थे सवार सभी सुरक्षित निकाले

रुद्रप्रयाग: खराब मौसम के चलते केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर ने अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कर ली। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों की जान मुश्किल में आ गई थी, हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। बताया गया कि केदारनाथ में धुंध छाए होने के कारण हेलीकॉप्टर को पैदल रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ ने पैदल रास्ते में सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार बाबा केदारनाथ के दर्शन को जा रहे तीर्थयात्रियों के हेलीकॉप्टर ने जब धाम में उड़ान भरी तो धुंध लगने से विजीविलिटी कम हो गई। पायलट को आगे अंधेरा दिखा तो हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान पायलट की सूझबूझ ने केदारनाथ के पैदल रास्ते पर सफल लैंडिंग कराते हुए यात्रियों की जान बचा ली।

बताया जा रहा कि हेलीकॉप्टर ट्रांस हिमालय का है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को हेली से बाहर निकाला गया। उधर युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने मामले में जिला प्रशासन, हेली कंपनी और पायलट से मामले में रिपोर्ट मांगी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया सभी यात्री सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button