March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

उत्तराखंड की शांत वादियों में पहुंचे ‘पुष्पा’, एक सप्ताह का है निजी दौरा

देहरादून : फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले दक्षिण भारत के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की शांत वादियों में पहुंचे हैं। गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वह पहुंचे तो प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ एयरपोर्ट पर फोटो भी खिंचवाई। अल्लू अर्जुन नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा में ठहरे हैं।यहां होटल कर्मियों ने पहाड़ी वेशभूषा में उनका स्वागत कर उन्हें रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। एक सप्ताह के निजी दौरे पर नरेंद्रनगर पांच सितारा होटल पहुंचे अल्लू अजुर्न ने शुक्रवार पूरा दिन होटल में ही बिताया। रिजॉर्ट में टहलते हुए उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लू अर्जुन के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर उनके फैंस भी उनसे मिलने यहां पहुंच गए, लेकिन वह किसी से मिले बगैर सीधे होटल पहुंच गए, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी फैंस उनसे मिलने के इरादे से होटल के बाहर गेट पर गए, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए।

About Author