राजनीति

Kotdwara: आपदा के कारण तबाह हुए कोटद्वार का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा क्षति का तत्काल आकलन करते हुए उठाए जाएंगे सुधारीकरण के कदम, यह भी दिए दिशा निर्देश

कोटद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को आपदा के कारण हर तरफ तबाह हुए कोटद्वार का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री के कोटद्वार पहुंचने पर क्षेत्रनिवासियों में आस की किरण जागी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि आपदाग्रस्तों को जल्द सहायता और राहत प्रदान की जाए और विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का त्वरित आकलन करते हुए इसके त्वरित सुधारीकरण के कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री हेली से कोटद्वार पहुंचे और कुंभीचौड़ रतनपुर को जोड़ने वाले गाड़ीघाट के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग तथा मालन नदी के हल्दुखाता, किशनपुर, सिगड्डी वैकल्पिक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र में बाधित हुई सड़क कनेक्टिविटी को युद्ध स्तर पर बहाल करने तथा प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए। सीएम धामी ने स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के साथ कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी को दुरुस्त करें तथा वहां पर आवश्यकता के अनुसार फागिंग व चूना छिड़काव करवाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पहला प्रयास है कि राज्य में मानसूनी बरसात से जो चीजें अस्त व्यस्त हुई है उनको सामान्य करना है। जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं उनको प्राथमिक रूप से उनकी आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सहायता और राहत प्रदान की जाएगी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का त्वरित आकलन करते हुए इसके त्वरित सुधारीकरण के कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर सुयाल, उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button