हरिद्वार : हरिद्वार के रूड़की क्षेत्र में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां काम के सिलसिले में गाजियाबाद से रुड़की पहुंची महिला का पहले तो एक मुस्लिम व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया और इसके बाद उसे जिस्म फरोशी के धंधे में धकेल दिया। पुलिस ने पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक गाजियाबाद की महिला काम के सिलसिले में रुड़की आई थी। उसकी नदीम नामक व्यक्ति के साथ जान पहचान थी। नदीम ने महिला को शाकिब से मिलवाया, जहां शाकिब ने महिला को 25 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला को जिस्मफरोशी के धंधे में लगा दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही वहीं आरोपी नदीम व शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
BIG BREAKING…दून में मुठभेड़, बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को लगी गोली
अय्याशी के अड्डे बने होमस्टे पर चला प्रशासन का डंडा, 17 के लाइसेंस निरस्त
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी